एमएसएमई सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आप अपने बिजनेस को सरकारी रूप से रजिस्टर कर सकते हैं। ये प्रमाणपत्र वित्तीय सहायता, कम ब्याज पर ऋण, सब्सिडी और अन्य लाभ के लिए मदद करता है। इसकी प्रक्रिया सरल, कागज रहित और बिल्कुल मुफ्त होती है, जो जीवन भर के लिए मान्य होती है।